TVS iQube ST के स्मार्ट फीचर्स, दमदार बैटरी और 150 किमी रेंज को जानिए। क्या ये स्कूटर आपकी डेली राइड के लिए बेस्ट है

TVS iQube ST: जब हम बाइक्स और स्कूटर के बारे में सोचते हैं तो हमें सिर्फ अच्छे लुक्स और परफॉर्मेंस में नहीं बल्कि इको फ्रेंडली और किफायती ऑप्शन्स भी चाहिए। मार्किट में बहुत सारे ऑप्शन्स  हैं, लेकिन क्या वो आपके बजट और जरूरतों के हिसाब से सही हैं? और साथ ही आपको स्मार्ट टेक्नोलॉजी, बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस और अच्छी रेंज भी दे?

इन सभी परेशानियों  का हल TVS iQube ST के साथ हो सकता है क्युकी यह एकमात्र ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर है  जो स्मार्ट और स्टाइलिश डिजाइन के साथ शानदार परफॉर्मेंस और कमाल की रेंज देती है इसके दो वेरिएंट 3.4 kWh और 5.1 kWh आपको मिलते हैं, दोनों में से कोई भी आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है, तो चलिए जानते हैं स्कूटर के बारे में डिटेल में ताकि आप समझ सके यह बाइक आपके लिए है या नहीं 

इसे भी पढ़े : भारत में सबसे ज्यादा रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

TVS iQube ST बैटरी परफॉर्मेंस 

TVS iQube ST battery

TVS iQube ST में है एक शक्तिशाली BLDC हब मोटर, जो दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है  3.4 kWh और 5.1 kWh लिथियम-आयन बैटरी। इसके 4.4 kW (लगभग 6 bhp) की पावर और 140 Nm टॉर्क के साथ, ये स्कूटर बेहद स्मूद और रिस्पॉन्सिव राइड देता है।

अगर आप शहर में राइड कर रहे हैं, तो आपको इसकी माइलेज काफी बढ़िया मिलने वाली है 3.4 kWh वेरिएंट को एक बार चार्ज करने पर 100 किमी तक जाती है वही इसकी 5.1 kWh वेरिएंट में 150 किमी तक का रेंज देखने को मिलता है | चाहे शहर की सड़कों पर हो या हाईवे पर, TVS iQube ST आपको हर जगह एक आरामदायक और पॉवरफुल राइड देगी।

इसे भी पढ़े : ₹2 लाख के अंदर सबसे अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS iQube ST डिजाइन और लुक्स

TVS iQube ST design

उसकी डिजाइन एकदम प्रीमियम और मॉडर्न है जिसकी आकर्षक लुक आपको अपने तरफ खींचता है  7-इंच TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले और LED लाइट्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।  इसके अलावा आपको इसमें चार खूबसूरत रंग विकल्प मिलते हैं जो आपकी पर्सनैलिटी से मेल खाते हैं।

Seat height 770 mm है, जो अधिकतर राइडर्स के लिए आरामदायक है। और बात करें इसके वजन की, तो 3.4 kWh वेरिएंट का वजन 118.6 किग्रा और 5.1 kWh वेरिएंट का वजन 132 किग्रा है, जो इसे शहर में आराम से चलाने के लिए बिल्कुल सही बनाता है।

TVS iQube ST के खास फीचर्स

इस स्कूटर में आपको मिलते हैं कई आधुनिक तकनीकी फीचर्स देखने को मिलते है | 7-inch TFT digital touchscreen जो देखने में काफी स्टाइलिश और सभी जरूरी जानकारी देता है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए Combined Braking System (CBS) के साथ front disc और rear drum brakes दिया गया है जो आपकी राइड को और भी सुरक्षित बनाते हैं। 

TVS iQube ST की कीमत क्या है 

इस स्कूटर की कीमत काफी किफायती रखा गया है | 3.4 kWh वेरिएंट का मूल्य लगभग ₹1.55 लाख और 5.1 kWh वेरिएंट का ₹1.85 लाख है। जो की इसकी परफॉर्मेंस और रेंज को काफी जस्टिफाई करता है 

ये स्कूटर उन युवाओं के लिए है जो स्मार्ट, प्रीमियम और इको-फ्रेंडली राइड्स की तलाश में हैं, साथ ही  उन लोगों के लिए भी है जो शहर में डेली ट्रैवल करते हैं और एक स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।

TVS iQube अधिक जानकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखे

FAQ: TVS iQube इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में

TVS iQube ST कितने वेरिएंट्स में आता है?

TVS iQube ST दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है – 3.4 kWh और 5.1 kWh।

TVS iQube ST की रेंज कितनी है?

3.4 kWh वेरिएंट को एक बार चार्ज करने पर 100 किमी तक जाती है, वहीं 5.1 kWh वेरिएंट में 150 किमी तक का रेंज देखने को मिलता है।

TVS iQube ST की कीमत कितनी है?

3.4 kWh वेरिएंट का मूल्य लगभग ₹1.55 लाख और 5.1 kWh वेरिएंट का ₹1.85 लाख है।

क्या TVS iQube ST आपके लिए सही स्कूटर है?

TVS iQube ST उन राइडर्स के लिए परफेक्ट है जो किफायती स्कूटर के साथ स्मार्ट, प्रीमियम और इको-फ्रेंडली राइड्स की तलाश में हैं अगर आप एक स्मार्ट, यंग और एंटरप्राइजिंग इंडिविजुअल हैं, तो ये स्कूटर आपके लिए बेस्ट हो सकता है!

आपको हमारा ब्लॉग कैसा लगा अगर आपके पास ये स्कूटर है तो अपना रिव्यु जरूर दीजिये और दोस्तों के साथ इस ब्लॉग को शेयर कीजिये 

Author

  • Vikash Madheshiya

    मेरा नाम Vikash Madheshiya है, और मैं TheBikeBlog.in का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे बाइक्स से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी साझा करना पसंद है। इस ब्लॉग पर आपको बाइक रिव्यू, बाइक कम्पैरिजन, खरीदने की गाइड और नई बाइक्स से जुड़े अपडेट हिंदी में मिलेंगे।

    View all posts

Leave a comment