अगर आप ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो सिर्फ Royal Enfield की क्लासिक पहचान ही नहीं, बल्कि आरामदायक cruising और दमदार रोड प्रेजेंस भी दे, तो 2026 अपडेटेड Royal Enfield Goan Classic 350 आपके लिए एक खास ऑप्शन बनकर आती है। इस बार कंपनी ने इसमें कुछ ऐसे जरूरी अपडेट दिए हैं, जो रोज़मर्रा की राइडिंग को पहले से ज्यादा आसान और आरामदायक बना देते हैं।
अगर आप 2026 में Royal Enfield लेने की सोच रहे हैं, तो यह Goan Classic 350 आपको जरूर पसंद आएगी। चलिए इसे विस्तार से समझते हैं।
इसे भी जरूर पढ़े : 2026 Kawasaki Ninja 650
Goan Classic 350 के बड़े और काम के अपडेट्स
सबसे बड़ा और सबसे जरूरी अपडेट है assist and slipper clutch। अब क्लच पहले से काफी हल्का हो गया है, जिससे ट्रैफिक में बाइक चलाना आसान लगता है। बार-बार गियर बदलने में हाथ पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता।
दूसरा अहम बदलाव है charging port। पहले जहां Type-A पोर्ट मिलता था, अब यहां आपको Type-C charging मिलती है। इससे आपका फोन थोड़ा जल्दी चार्ज हो जाता है, जो आज के टाइम में काफी जरूरी फीचर है।
अच्छी बात यह है कि इन अपडेट्स के बावजूद कीमत में कोई बड़ा फर्क नहीं किया गया है।
इसे भी जरूर पढ़े : Honda CB500F
Shak Black कलर और प्रीमियम फिनिश
Goan Classic 350 का Shak Black कलर इसे एक अलग ही पहचान देता है। इसमें matte black और gloss black का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। बाइक देखने में काफी प्रीमियम और मजबूत लगती है, और इसका रोड प्रेजेंस काफी दमदार है।
फ्रंट लुक और लाइटिंग सेटअप
बाइक का फ्रंट लुक पूरी तरह से classic design को फॉलो करता है। इसमें reflector-based white light headlamp दिया गया है, जिसका throw अच्छा है और रात में विज़िबिलिटी बढ़िया मिलती है।
Chrome फिनिश में pilot lamps, LED indicators और proper number plate mounting का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे फ्रंट से बाइक काफी संतुलित और प्रीमियम दिखती है।
सस्पेंशन और राइड क्वालिटी
Goan Classic 350 में वही भरोसेमंद suspension setup दिया गया है।
फ्रंट में 41 mm के telescopic suspension
रियर में twin tube shock absorbers, जिनमें 6-step preload adjustment मिलता है
सस्पेंशन क्वालिटी शहर और हाईवे दोनों के लिए काफी अच्छी है, जिससे लंबी दूरी की राइड थकाने वाली नहीं लगती।
टायर्स, व्हील्स और ब्रेकिंग
इस बाइक में आपको classic spoke wheels के साथ tubeless tyres मिलते हैं।
फ्रंट में 300 mm disc brake रियर में 270 mm disc brake साथ में dual channel ABS भी दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग सेफ और कंट्रोल्ड रहती है।
Front tyre size 100/90-19 है, और white wall tyres की वजह से बाइक को पूरा classic touch मिलता है।
एग्जॉस्ट, फुटपेग्स और राइडिंग पॉजिशन
Goan Classic 350 में matte finish exhaust दिया गया है। इसमें forward-set footpegs और ऊंचा handlebar मिलता है, जिससे राइडिंग पॉजिशन पूरी तरह से cruiser-style हो जाती है।
यह स्टाइल लंबी दूरी के लिए काफी आरामदायक है, हालांकि शहर के heavy traffic में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।
इंजन, पावर और माइलेज
इस बाइक में वही भरोसेमंद 349 cc air + oil cooled, single cylinder J-series engine दिया गया है।
यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Long stroke इंजन होने की वजह से low-end torque काफी अच्छा मिलता है। बाइक को आप आसानी से second या third gear से भी चला सकते हैं।
माइलेज की बात करें तो यह लगभग 25 से 30 km/l के बीच देती है, जो आपकी riding style पर निर्भर करता है।
टैंक डिजाइन और Royal Enfield की ब्रांडिंग
Goan Classic 350 में proper metal fuel tank मिलता है। ऊपर matte finish और नीचे gloss black finish के साथ silver detailing दी गई है।
Tank पर Royal Enfield की golden branding और crown-style “R” लोगो बाइक को एक royal feel देता है।
सीट कम्फर्ट और डेली यूज़
इस बाइक में split type seats दी गई हैं, जो बैठने में काफी आरामदायक हैं। Seat width normal Classic 350 से थोड़ी ज्यादा है, जिससे rider को बेहतर comfort मिलता है।
Pillion seat थोड़ी छोटी है, लेकिन short rides के लिए ठीक है। चाहें तो पीछे की सीट हटाकर इसे single seat setup में भी चला सकते हैं।
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टिविटी
Goan Classic 350 में analog instrument cluster दिया गया है, जिसमें छोटा सा MID मिलता है। इसमें fuel level, trip, odometer जैसी जरूरी जानकारी साफ दिख जाती है।
इसके अलावा इसमें Tripper Navigation भी मिलता है, जिसे फोन से connect करके Google Maps का turn-by-turn navigation देखा जा सकता है।
अधिक जानकरी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट देखे Royal Enfield Goan Classic 350
निष्कर्ष
2026 अपडेटेड Royal Enfield Goan Classic 350 अब पहले से ज्यादा practical और comfortable हो गई है। खासकर Shak Black कलर, slipper clutch और Type-C charging जैसे अपडेट इसे और बेहतर बनाते हैं।
अगर आप classic look के साथ cruiser-style comfort और Royal Enfield की पहचान चाहते हैं, तो Goan Classic 350 आपके लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है।
FAQ: Royal Enfield Goan Classic 350
2026 Royal Enfield Goan Classic 350 में नया क्या है?
इस अपडेट में assist and slipper clutch और Type-C charging port दिया गया है, जिससे बाइक ज्यादा practical हो गई है।
Royal Enfield Goan Classic 350 का माइलेज कितना है?
यह बाइक riding style के अनुसार लगभग 25 से 30 km/l का माइलेज दे सकती है।
क्या Goan Classic 350 लंबी राइड के लिए आरामदायक है?
हाँ, cruiser-style riding position, soft suspension और आरामदायक सीट्स इसे long rides के लिए suitable बनाती हैं।
क्या Goan Classic 350 में navigation मिलता है?
हाँ, इसमें Tripper Navigation दिया गया है, जिसे फोन से connect करके turn-by-turn navigation देखा जा सकता है।









