अगर आप उन लोगों में से हैं जो Classic 350 सिर्फ नाम के लिए नहीं बल्कि उसके रॉयल लुक, मजबूत बिल्ड और प्रीमियम फील के लिए खरीदना चाहते हैं, तो Royal Enfield Classic 350 Dark Series आपके लिए ही बनी है। इस सीरीज में मिलने वाले Steel Black और Gun Grey कलर ऐसे हैं जो पहली नजर में ही बाइक को अलग पहचान देते हैं। डार्क थीम, शानदार फिनिश और खास फीचर्स के साथ ये दोनों वेरिएंट Classic 350 के सबसे खास मॉडल माने जाते हैं।
अगर आप Classic 350 लेने की सोच रहे हैं और कन्फ्यूज हैं कि कौन सा वेरिएंट सबसे बेहतर है, तो इस ब्लॉग में आपको Dark Series की पूरी जानकारी मिलेगी – डिजाइन कैसा है, फीचर्स क्या मिलते हैं, इंजन कितना दमदार है और कीमत कितनी है, चलिए विस्तार से जानते हैं।
इसे भी जरूर पढ़े : 2026 Bajaj Pulsar 125 Carbon Edition
Classic 350 Dark Series का लुक और कलर ऑप्शन
Royal Enfield Classic 350 में वैसे तो कई कलर ऑप्शन देखने को मिलते हैं जैसे मद्रास रेड, जोधपुर ब्लू, मेलियन, ब्रॉन्ज, कमांडो, सैंड, डार्क स्टील ब्लैक, गन ग्रे और टॉप मॉडल में एम्ब्रिड ग्रीन। लेकिन इन सभी में Dark Series के Steel Black और Gun Grey कलर सबसे ज्यादा प्रीमियम और अग्रेसिव लगते हैं। खास बात यह है कि Steel Black वेरिएंट को Classic 350 का सबसे शानदार कलर माना जाता है, क्योंकि इसमें डार्क थीम के साथ एक अलग ही रॉयल फील आती है।
इसे भी जरूर पढ़े : Bajaj Pulsar 125
कंपनी फिटेड अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर की खासियत
Classic 350 Dark Series का Steel Black और Gun Grey वेरिएंट इकलौता ऐसा मॉडल है जिसमें आपको कंपनी फिटेड अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। आम Classic 350 वेरिएंट्स में जहां स्पोक व्हील और ट्यूब टायर मिलते हैं, वहीं इस वेरिएंट में पंचर जैसी दिक्कत काफी हद तक कम हो जाती है। यही वजह है कि यह वेरिएंट रोजाना इस्तेमाल और लॉन्ग राइड दोनों के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बन जाता है।
फ्रंट डिजाइन और हार्डवेयर डिटेल्स
बाइक के फ्रंट में 19 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है, जिसमें 100/90 सेक्शन का टायर मिलता है। आगे की तरफ 300 मिमी का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो ByBre कैलिपर के साथ आता है। फ्रंट में मेटल फेंडर दिया गया है, जो ब्लैक फिनिश में काफी सॉलिड और प्रीमियम लगता है। ब्लैक, हल्का कॉपर रोज़ गोल्ड और गन ग्रे का कलर कॉम्बिनेशन बाइक के लुक को और भी खास बनाता है।
LED लाइट्स और प्रीमियम फीचर्स
Steel Black और Gun Grey दोनों वेरिएंट्स में LED हेडलाइट क्लस्टर, LED इंडिकेटर और LED पायलट लैंप दिए गए हैं। 13 लीटर का फ्यूल टैंक E20 पेट्रोल ब्रांडिंग के साथ आता है। इसके साथ क्लच और ब्रेक दोनों में एडजस्टेबल लीवर दिए गए हैं, जो राइडिंग के दौरान ज्यादा कंफर्ट देते हैं।
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टेक्नोलॉजी
Classic 350 Dark Series में एनालॉग प्लस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें राइडर को जरूरी सारी जानकारी आसानी से मिल जाती है। इसमें फ्यूल गेज, गियर इंडिकेटर और कंपनी फिटेड टर्न बाय टर्न नेविगेशन दिया गया है, जिसके लिए कोई अलग से पैसे नहीं देने पड़ते। साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ टाइप C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।
इंजन, परफॉर्मेंस और राइड क्वालिटी
इन दोनों वेरिएंट्स में ब्लैक आउट इंजन दिया गया है, जो बाइक के डार्क लुक को और मजबूत बनाता है। यह 349 cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड J-सीरीज इंजन है, जो 20 बीएचपी की पावर और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में बैलेंसर शाफ्ट दिया गया है, जिसकी वजह से राइड के दौरान वाइब्रेशन लगभग महसूस नहीं होती। इसके साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जिसमें गियर शिफ्टिंग काफी स्मूद है।
रियर डिजाइन, सीट और ब्रेकिंग सिस्टम
Classic 350 Dark Series में सिग्नेचर ओवल टूल बॉक्स दिया गया है, जो Classic की पहचान है। पीछे की तरफ स्प्लिट सीट मिलती है, जो राइडर और पिलियन दोनों के लिए काफी स्पेशियस है। अच्छी क्वालिटी की स्टिचिंग और अपहोल्स्ट्री सीट को और कंफर्टेबल बनाती है। रियर में बड़ा साइज का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो ByBre कैलिपर और ड्यूल चैनल ABS के साथ आता है। पीछे 18 इंच का अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलता है, जो इस वेरिएंट को और खास बनाता है।
Royal Enfield Classic 350 Dark Series की कीमत
Royal Enfield Classic 350 Dark Series के Steel Black और Gun Grey दोनों वेरिएंट्स की ऑन-रोड कीमत ₹2,58,000 रखी गई है। इस कीमत में आपको प्रीमियम लुक, अलॉय व्हील, ट्यूबलेस टायर और Dark Series की पूरी पहचान मिलती है।
अधिक जानकरी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट देखे Royal Enfield Classic 350
निष्कर्ष
अगर आप Royal Enfield Classic 350 में सबसे प्रीमियम लुक, ज्यादा प्रैक्टिकल फीचर्स और Dark थीम चाहते हैं, तो Steel Black और Gun Grey Dark Series वेरिएंट एक बेहतरीन विकल्प हैं। डिजाइन, फीचर्स और ओवरऑल क्वालिटी के मामले में ये वेरिएंट Classic 350 लाइनअप में सबसे खास और दमदार माने जाते हैं।
FAQs:
Royal Enfield Classic 350 Dark Series में क्या खास मिलता है?
इसमें प्रीमियम डार्क थीम, अलॉय व्हील, ट्यूबलेस टायर, LED लाइट्स और ड्यूल चैनल ABS मिलता है।
Steel Black और Gun Grey में क्या फर्क है?
दोनों के फीचर्स एक जैसे हैं, फर्क सिर्फ कलर फिनिश और विजुअल अपील का है।
Classic 350 Dark Series का इंजन कितना पावरफुल है?
इसमें 349cc J-सीरीज इंजन है जो 20 BHP की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है।
Classic 350 Dark Series की ऑन-रोड कीमत कितनी है?
Steel Black और Gun Grey दोनों वेरिएंट्स की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹2,58,000 है।









