Ola Roadster: अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं जो स्टाइल में सबसे आगे हो, और किसी पेट्रोल बाइक से कम ना हो, साथ ही टेक्नोलॉजी और फीचर्स से भरपूर हो, तो Ola Roadster की यह इलेक्ट्रिक बाइक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो स्टाइलिश परफॉर्मेंस के साथ एक डेली कम्यूटिंग बाइक लेना चाहते हैं।
चाहे आप कॉलेज स्टूडेंट हों या ऑफिस वर्कर, हर तरह के लोगों के लिए यह बाइक डिजाइन की गई है। इसकी परफॉर्मेंस और डिजाइन आपको एक नई पहचान देती है और साथ ही आपको पेट्रोल से मुक्त करती है। तो आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक बाइक के परफॉर्मेंस, डिजाइन और कीमत के बारे में।
इसे भी पढ़े: बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक इंडिया 2025
Ola Roadster दमदार पावर और 579 Km रेंज के साथ
Ola Roadster को सिर्फ एक सामान्य इलेक्ट्रिक बाइक समझने की भूल न करें क्योंकि इसमें वह परफॉर्मेंस और दम है जो कई पेट्रोल बाइकों को भी पीछे छोड़ देती है। इसमें लगी बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 579 किलोमीटर तक की रेंज देती है, जो इसे एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक बनाता है।
Ola Roadster यह बाइक 3 वेरिएंट्स में आती है इन वेरिएंट्स की परफॉर्मेंस और कीमत उनके बैटरी कैपेसिटी के अनुसार तय की गई है। Pro वेरिएंट में 52 kW यानी करीब 70 BHP की पावर दी गई है, जो 105 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं Standard Roadster में 13 kW की बैटरी और 126 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है, जबकि X वेरिएंट में 7 से 11 kW की पावर और करीब 118 से 124 किमी/घंटा की स्पीड मिलती है।
इसे भी पढ़े: Yamaha Aerox 155: इतनी तेज़ स्कूटर पहले कभी नहीं देखी
Ola Roadster का Bold और Futuristic Design
Ola Roadster का बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन इसे बाकी इलेक्ट्रिक बाइकों से बिल्कुल अलग बनाता है। यही कारण है कि इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रोस्टर प्रो का मस्कुलर स्टाइल और प्रेजेंस देखकर हर कोई हैरान रह जाता है कि एक इलेक्ट्रिक बाइक में इतनी शानदार और दमदार डिजाइन कैसे हो सकती है।
एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का जबरदस्त कॉम्बो
रोडस्टर में काफी मॉडर्न और एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है। रोडस्टर प्रो वेरिएंट में आपको 10 इंच का टीएफटी टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है जो इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक बनाता है। वहीं, स्टैंडर्ड वेरिएंट में 6.8 इंच का डिस्प्ले और एक्स वेरिएंट में 4.3 इंच का एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
अगर हम सेफ्टी की बात करें, तो प्रो वेरिएंट में डुअल चैनल ABS दिया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से काफी शानदार है। वहीं, स्टैंडर्ड वेरिएंट में सिंगल चैनल ABS और कॉर्नरिंग ABS मिलते हैं, जबकि X वेरिएंट में आपको single-channel ABS जैसे ऑप्शंस मिलते हैं। ये सारे फीचर्स इसे एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक बनाते हैं।
बजट में भी फिट और वैरायटी में बेस्ट
Ola Roadster की कीमत वेरिएंट्स के अनुसार तय की गई है, क्योंकि हर वेरिएंट में कुछ न कुछ यूनिक और खास फीचर्स दिए गए हैं। अगर हम एंट्री-लेवल वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत ₹74,999 से शुरू होती है। वहीं, स्टैंडर्ड रोडस्टर की कीमत ₹1.10 लाख से शुरू होती है और अगर आप हाई परफॉर्मेंस वाली बाइक चाहते हैं, तो प्रो वेरिएंट की कीमत ₹1.99 लाख से शुरू होती है।
अधिक जानकारी के लिए Ola Roadster official site देखे
यह कीमत उन लोगों के लिए है जो कम बजट में एक टिकाऊ और स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, या फिर उनके लिए जो परफॉर्मेंस, डिजाइन और टेक्नोलॉजी में कोई समझौता नहीं करना चाहते और चाहते हैं कि उनकी बाइक उनकी पर्सनालिटी को रिफ्लेक्ट करे। साथ ही, यह बाइक आपको पेट्रोल की झंझट से बचाएगी और आपके खर्चे कम करेगी।
FAQ: Ola Roadster से जुडी सवाल जवाब
Ola Roadster की बैटरी रेंज कितनी है?
Ola Roadster की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 579 किलोमीटर तक की रेंज देती है, जो इसे लॉन्ग राइड्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है।
Ola Roadster की शुरुआती कीमत क्या है?
इसकी शुरुआती कीमत ₹74,999 से शुरू होती है, जो इसे बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बाइक बनाती है।