Honda XL750 Transalp vs Suzuki V-Strom: आज के समय में युवा राइडर्स के बीच एडवेंचर टूर बाइक का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है, और खासकर उन राइडर्स के बीच जो कि जनरल पहाड़ी इलाकों और लंबी राइड्स करने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में उन्हें एक अच्छी बाइक लेनी होती है, लेकिन वे अक्सर एक कन्फ्यूजन में रहते हैं कि कौन सी बाइक लेनी चाहिए। इस सेगमेंट में Honda XL750 Transalp और Suzuki V-Strom 800DE अभी के समय में सबसे ज्यादा चर्चित हैं क्योंकि दोनों ही बाइक्स में दमदार यूज़र-फ्रेंडली एडवांस फीचर्स और प्रीमियम राइड क्वालिटी दी गई है।
अगर आप यह सोच रहे हैं कि इन दोनों में से कौन सी बाइक आपके राइडिंग स्टाइल के लिए ज्यादा फिट है और आपकी पर्सनैलिटी को ज्यादा सूट करती है, तो आपको इस ब्लॉग को जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि हम इस ब्लॉग में आपको डीप कंपेरिजन देने वाले हैं परफॉर्मेंस से लेकर कीमत तक सारी जानकारियां आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।
इंजन परफॉर्मेंस और गियरबॉक्स में कौन बेहतर?
दोनों बाइक्स के इंजन परफॉर्मेंस की बात करें तो Honda XL750 Transalp में 755 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है, जबकि Suzuki V-Strom 800DE में 776 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है। साथ ही दोनों बाइक्स में सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, लेकिन सुजुकी का क्विक शिफ्टर एक अलग राइडिंग एक्सपीरियंस देता है, जिससे यह ज्यादा वर्सेटाइल बाइक बन जाती है।
Model | Honda XL750 Transalp | Suzuki V-Strom 800DE |
---|---|---|
इंजन क्षमता | 755cc | 776cc |
इंजन टाइप | Parallel Twin, 4-stroke | Parallel Twin, DOHC, 4-stroke |
अधिकतम पावर | 91.7 PS @ 9500 rpm | 84.3 PS @ 8500 rpm |
टॉर्क, गियरबॉक्स | 75 Nm @ 7250 rpm, 6-स्पीड | 78 Nm @ 6800 rpm, 6-स्पीड |
Suzuki V-Strom 800DE बनाम Honda XL750 – कौन है ज्यादा एडवांस्ड?
दोनों ही बाइक्स के फीचर्स काफी एडवांस लेवल के दिए गए हैं। जहां होंडा एक्सएल 750 में सिंपल और प्रैक्टिकल अप्रोच को ध्यान में रखा गया है, वहीं सुजुकी वी-स्ट्रॉम 800DE में एडवांस फीचर्स मिलते हैं जैसे कि क्विक शिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और एडजस्टेबल सस्पेंशन। यह ज्यादा हाईटेक और लोडेड नजर आती है। दोनों बाइक्स में TFT डिस्प्ले, डुअल चैनल ABS और मल्टीपल राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, लेकिन सुजुकी की ग्राउंड क्लीयरेंस और सस्पेंशन ट्रैवल इसे सबसे ज्यादा ऑफ-रोड फ्रेंडली बनाते हैं। इसलिए फीचर्स के मामले में सुजुकी होंडा से आगे निकलती है।
Model | Honda XL750 Transalp | Suzuki V-Strom 800DE |
---|---|---|
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | 5-inch TFT Display | 5-inch TFT Display |
मोबाइल कनेक्टिविटी | Yes (Honda Smartphone Voice Control) | Yes |
ABS, सस्पेंशन, सीट हाइट | Dual ABS, Showa Fork, 850mm | Dual ABS, USD Fork, 855mm |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 210mm | 220mm |
कर्ब वेट | 208 kg | 230 kg |
Honda XL750 और V-Strom 800DE की कीमतें और वैरिएंट्स
दोनों ही बाइक्स की कीमत उनके वेरिएंट्स और परफॉर्मेंस के आधार पर तय की गई है। जहां होंडा एक्सएल 750 ट्रांसएल्प की कीमत थोड़ी कम है, वहीं सुजुकी वी-स्ट्रॉम 800DE की कीमत इसके बेहतर सस्पेंशन और टेक्निकल फीचर्स की वजह से थोड़ी ज्यादा पड़ती है। दोनों बाइक्स भारत में सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध हैं, जिससे इनके दामों में हल्का-फुल्का अंतर आ जाता है। कुल मिलाकर, सुजुकी की कीमत होंडा से ज्यादा है।
Model | Honda XL750 Transalp | Suzuki V-Strom 800DE |
---|---|---|
एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) | ₹11.00 लाख (लगभग) | ₹10.30 लाख (लगभग) |
वैरिएंट्स | Standard | Standard |
अधिक जानकारी के लिए Honda XL750 और V-Strom 800DE official site देखे
आपके राइडिंग स्टाइल के लिए कौन सी बाइक है बेस्ट?
अगर आप ऐसे राइडर हैं जो लंबी दूरी के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग में एडवेंचर की तलाश रखते हैं, तो होंडा एक्सएल 750 ट्रांसएल्प आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। लेकिन अगर आप रफ एंड टफ राइडिंग, ग्रैवल रोड्स और हार्डकोर ऑफ-रोडिंग के दीवाने हैं, तो सुजुकी वी-स्ट्रॉम 800DE की स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस आपको कभी निराश नहीं करेगी। दोनों ही बाइक्स हाई-एंड एडवेंचर टूरर हैं, लेकिन इनकी राइडिंग स्टाइल काफी अलग है जिसमें सुजुकी की रोड प्रजेंस और स्टाइल होंडा से आगे निकलती है।