Honda SP 125 2026 मचाने आ रही है धमाल! नए फीचर्स, दमदार इंजन और बेहतर लुक के साथ 125 सीc सेगमेंट में बनेगी सबसे बड़ी दावेदार

अगर आप 125 सीc सेगमेंट में ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि स्टाइल, भरोसेमंद इंजन और नए जमाने के फीचर्स भी दे, तो Honda SP 125 2026 आपके लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आने वाली है। भारत में 125 सीc मार्केट पहले से ही काफी ज्यादा भीड़भाड़ वाला है, जहां कई ब्रांड अपनी बाइक्स पेश कर चुके हैं, लेकिन Honda अब SP 125 के 2026 मॉडल में बड़े अपडेट्स देकर इस सेगमेंट में फिर से हलचल मचाने की तैयारी में है।

अगर आप आने वाले समय में नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस ब्लॉग में आपको Honda SP 125 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी, जैसे इसके नए फीचर्स, इंजन अपडेट, डिजाइन में बदलाव, कीमत कितनी बढ़ेगी और भारत में यह बाइक कब लॉन्च होगी। चलिए, एक-एक करके सब कुछ विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़े :₹2.7 लाख में Royal Enfield Hunter 350

Honda SP 125 2026 के नए फीचर्स और अपडेट

Honda SP 125 के मौजूदा मॉडल में पहले से ही LED हेडलाइट और LED टेललाइट दी जाती है, जो डिजाइन के साथ-साथ रोजाना इस्तेमाल में भी काफी प्रैक्टिकल साबित होती है। अब 2026 मॉडल में Honda इसमें LED इंडिकेटर भी जोड़ने जा रही है, जो Honda Hornet 2.0 से लिए जाएंगे। इस अपडेट के बाद SP 125 पूरी तरह ऑल LED सेटअप के साथ आएगी, जिससे इसका लुक और भी ज्यादा प्रीमियम हो जाएगा।

डिजाइन की बात करें तो Honda SP 125 2026 में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन बाइक को फ्रेश लुक देने के लिए नए स्टिकर्स और नए कलर ऑप्शंस जोड़े जाएंगे। इसमें मैट रेड और मैट ब्लू जैसे मैट कलर्स देखने को मिलेंगे, जो बिना ज्यादा स्टिकर्स के आएंगे। इसके अलावा व्हाइट कलर का ऑप्शन भी जोड़ा जाएगा और सबसे खास बात यह है कि टॉप मॉडल में फुल ब्लैक कलर मिलने वाला है, जिससे यह बाइक मुकाबले में और ज्यादा आकर्षक नजर आएगी। मौजूदा मॉडल की तरह ही मस्कुलर टैंक, शार्प डिजाइन और सिंगल पीस सीट बरकरार रखी जाएगी, जो इसे स्पोर्टी और प्रीमियम फील देती है।

इसे भी पढ़े :  Ducati Panigale V4

Honda SP 125 2026 का सस्पेंशन और राइडिंग कंफर्ट

Honda SP 125 2026 मॉडल में सस्पेंशन सेटअप को भी अपग्रेड किया जाएगा। अभी तक इसमें 33 mm का टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क मिलता है, लेकिन नए मॉडल में 37 mm का टेलिस्कोपिक फोर्क दिया जाएगा, जिससे खराब सड़कों पर भी बेहतर कंफर्ट और कंट्रोल मिलेगा। रियर में अभी जो फाइव स्टेप एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया जाता है, उसकी जगह 2026 मॉडल में मोनोशॉक सस्पेंशन देखने को मिलेगा। यह सेटअप बेहतर स्टेबिलिटी और ज्यादा कंफर्ट देने वाला होगा, खासकर लंबी राइड्स के दौरान।

Honda SP 125 2026 का इंजन और परफॉर्मेंस

Honda SP 125 2026 मॉडल का सबसे बड़ा अपडेट इसके इंजन में होने वाला है। इसमें CB 125 HD का इंजन दिया जाएगा, जो ज्यादा पावरफुल और ज्यादा टॉर्क देने में सक्षम होगा। यह 125 सीc एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, फोर स्ट्रोक, BS6 प्लस और OBD2B कंप्लाइंट फ्यूल इंजेक्टेड इंजन होगा, जो 11.2 PS की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ 5 स्पीड गियर बॉक्स मिलेगा और किक स्टार्ट की सुविधा भी बनी रहेगी।

कम वजन की वजह से Honda SP 125 का पावर टू वेट रेशियो बेहतर रहेगा, जिससे इसका पिकअप भी अच्छा होगा। माइलेज की बात करें तो कंपनी के अनुसार यह बाइक हाईवे पर लगभग 65 kmpl और शहर में करीब 60 kmpl का माइलेज दे सकती है। यही वजह है कि SP 125 को शुरू से ही माइलेज के मामले में सेगमेंट की मजबूत बाइक माना जाता रहा है।

टायर, ब्रेक और सेफ्टी में सुधार

Honda SP 125 2026 मॉडल में फ्रंट टायर पहले की तरह ही 80 सेक्शन का रहेगा, लेकिन रियर टायर को अपग्रेड किया जाएगा। नए मॉडल में अब 110 सेक्शन का मोटा रियर टायर दिया जाएगा, जो 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ आएगा। इससे बाइक की रोड प्रेजेंस और ग्रिप दोनों बेहतर होगी।

ब्रेकिंग सिस्टम में भी सुधार किया जाएगा। 2026 मॉडल में फ्रंट में 240 mm डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल पिस्टन कैलिपर मिलेगा, जिससे ब्रेकिंग ज्यादा मजबूत और सुरक्षित होगी। रियर में पहले की तरह 130 mm का ड्रम ब्रेक ही दिया जाएगा। इसके अलावा नए मॉडल में इंजन किल स्विच भी जोड़ा जाएगा, जो पहले मिलने वाले आइडल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम बटन की जगह लेगा।

Honda SP 125 2026 की कीमत और लॉन्च डेट

इतने सारे नए अपडेट्स के बाद Honda SP 125 2026 मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले करीब ₹5,000 तक बढ़ाई जाएगी। हालांकि बढ़ी हुई कीमत के बदले बेहतर इंजन, नए फीचर्स और ज्यादा प्रीमियम फील मिलने वाली है।

लॉन्च डेट की बात करें तो Honda SP 125 2026 मॉडल को भारत में अप्रैल 2026 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के लगभग तीन महीने के भीतर यह बाइक भारतीय टू व्हीलर बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है।

अधिक जानकरी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट देखे Honda SP 125

निष्कर्ष

Honda SP 125 2026 नए फीचर्स, दमदार इंजन, बेहतर सस्पेंशन और फ्रेश लुक के साथ 125 सीc सेगमेंट में एक बार फिर मजबूत दावेदारी पेश करने वाली है। माइलेज और परफॉर्मेंस का जो भरोसा Honda ने सालों से बनाया है, वह इस नए मॉडल में भी देखने को मिलेगा। अगर आप 2026 में एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और फीचर लोडेड 125 सीc बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honda SP 125 2026 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

FAQs:

Honda SP 125 2026 में क्या-क्या नए फीचर्स मिलेंगे?

2026 मॉडल में LED इंडिकेटर्स, नए कलर ऑप्शन, अपग्रेडेड सस्पेंशन और इंजन किल स्विच जैसे नए फीचर्स मिलेंगे।

Honda SP 125 2026 का माइलेज कितना होगा?

कंपनी के अनुसार यह बाइक शहर में करीब 60 kmpl और हाईवे पर लगभग 65 kmpl तक माइलेज दे सकती है।

Honda SP 125 2026 भारत में कब लॉन्च होगी?

इस बाइक को भारत में अप्रैल 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Honda SP 125 2026 की कीमत कितनी बढ़ सकती है?

नए अपडेट्स की वजह से इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से लगभग ₹5,000 तक ज्यादा हो सकती है।

Author

  • Vikash Madheshiya

    मेरा नाम Vikash Madheshiya है, और मैं TheBikeBlog.in का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे बाइक्स से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी साझा करना पसंद है। इस ब्लॉग पर आपको बाइक रिव्यू, बाइक कम्पैरिजन, खरीदने की गाइड और नई बाइक्स से जुड़े अपडेट हिंदी में मिलेंगे।

    View all posts

Leave a comment