125cc में ऐसा जलवा? Bajaj Pulsar 125 2026 देखकर लोग पूछ रहे हैं – इतनी कम कीमत में कैसे!

अगर आप 125 cc सेगमेंट में ऐसी मोटरसाइकिल ढूंढ रहे हैं जो सिर्फ माइलेज तक सीमित न हो, बल्कि लुक, परफॉर्मेंस और स्टेटस भी दे, तो नई Bajaj Pulsar 125 2026 मॉडल आपके लिए एक बड़ा सरप्राइज़ हो सकती है।
इस बाइक को BP 125 कहा जा रहा है, क्योंकि इसे देखते ही लोगों का ब्लड प्रेशर 125 तक पहुंच जाता है।

कम कीमत में इतनी सारी अपडेट्स के साथ Pulsar 125 अब पहले से ज्यादा मस्कुलर, प्रीमियम और मॉडर्न लगती है। चलिए जानते हैं कि आखिर इसमें ऐसा क्या खास है।

इसे भी जरूर पढ़े : KTM RC 160 

कहां उपलब्ध है नई Pulsar 125?

फिलहाल यह बाइक उत्तर प्रदेश में उपलब्ध नहीं है। अभी यह महाराष्ट्र, पुणे के अकुरडी इलाके में शौर्य बजाज शोरूम पर देखने और खरीदने के लिए उपलब्ध है। यहीं से इस बाइक को पहली बार दिखाया गया है।

इसे भी जरूर पढ़े : KTM 160 Duke

नया LED लुक और बदला हुआ डिजाइन

काफी समय से लोग Pulsar 125 के डिजाइन में बदलाव की मांग कर रहे थे। अब आखिरकार यह बाइक नई LED हेडलाइट के साथ आ गई है।

फ्रंट से देखने पर हेडलाइट पूरी तरह बदली हुई लगती है। इसके साथ नया वाइजर, नई विंड स्क्रीन और नया हेडलाइट स्टे दिया गया है।

नीचे की तरफ क्रोम एलिमेंट दिए गए हैं, जिससे बाइक का लुक ज्यादा प्रीमियम और थोड़ा एयरोडायनामिक लगता है।

साइड और रियर प्रोफाइल में जबरदस्त बदलाव

साइड से देखने पर यह बाइक बिल्कुल 125 cc जैसी नहीं लगती। इसका साइज पहले से बड़ा और बॉडी ज्यादा भारी फील देती है। पीछे की तरफ LED इंडिकेटर दिए गए हैं, जो काफी समय से Pulsar यूज़र्स की डिमांड थी।

टायर हगर, मडगार्ड और पूरा ओजी Pulsar वाला लुक इसमें बरकरार रखा गया है। एलॉय व्हील्स में भी हल्का बदलाव किया गया है।

नए ग्राफिक्स और स्टेटस में कोई कमी नहीं

इस बाइक में वही ग्राफिक्स दिए गए हैं जो Pulsar 150 में मिलते हैं। टैंक, साइड पैनल और मडगार्ड तक ग्राफिक्स मिलते हैं, जिससे बाइक देखने में ज्यादा स्पोर्टी लगती है।

यहां तक कि किक स्टार्ट भी दी गई है, जो कई लोगों के लिए जरूरी फीचर होता है।

फुली डिजिटल मीटर और Bluetooth कनेक्टिविटी

अब Pulsar 125 फुली डिजिटल मीटर के साथ आती है, वो भी बेस मॉडल में। इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे कॉल, SMS, बैटरी स्टेटस और Bluetooth इंडिकेटर स्क्रीन पर दिखते हैं।

मीटर में स्पीड, RPM, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, एवरेज फ्यूल इकॉनमी, इंस्टेंट फ्यूल इकॉनमी और डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसी जानकारियां मिलती हैं। यह फीचर इस सेगमेंट में इसे काफी खास बनाता है।

स्विचगियर और कंट्रोल्स में नया अनुभव

इस बाइक के स्विच पूरी तरह बदल दिए गए हैं। सेल्फ स्टार्ट और किल स्विच अब नए डिजाइन में आते हैं और ये इलुमिनेटेड भी हैं, जिससे रात में इस्तेमाल आसान हो जाता है।

हाई बीम, लो बीम, पास स्विच, इंडिकेटर और हॉर्न की बटन सभी नए लेआउट में दी गई हैं।

सस्पेंशन, टायर और सीट कंफर्ट

फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन मिलते हैं और पीछे Nitrox सस्पेंशन दिया गया है, जिसे एडजस्ट भी किया जा सकता है। पीछे 100/90-17 का JK ट्यूबलेस टायर मिलता है।

सीट हाइट 790 mm है, जिससे लगभग हर हाइट का राइडर आराम से बाइक चला सकता है। सिंगल सीट मॉडल होने के बावजूद फैमिली के साथ बैठना भी आसान है।

ABS और सेफ्टी की जानकारी

फिलहाल इस बाइक में ABS नहीं दिया गया है। हालांकि बताया गया है कि आने वाले समय में ABS वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह वही भरोसेमंद इंजन है जो पहले आता था।

  • 124.4 cc इंजन
  • 11.8 HP पावर @ 8500 RPM
  • 10.8 Nm टॉर्क @ 6500 RPM
  • फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी
  • वजन लगभग 140 किलो
  • 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक

माइलेज और इस्तेमाल

माइलेज की बात करें तो यह बाइक लगभग 50 kmpl के आसपास का माइलेज देती है, जो राइडिंग स्टाइल पर निर्भर करता है। डेली यूज़, कॉलेज और फैमिली राइड – हर जगह यह बाइक काम की साबित हो सकती है।

Bajaj Pulsar 125 2026 की कीमत

पुणे, महाराष्ट्र में इसकी कीमत इस प्रकार बताई गई है:

  • Single seat मॉडल: ₹1,10,000
  • Split seat मॉडल: ₹1,12,000

यह कीमत शौर्य बजाज, अकुरडी पुणे की है। बाकी शहरों में कीमत अलग हो सकती है।

अधिक जानकरी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट देखे Bajaj Pulsar 125

Conclusion

नई Bajaj Pulsar 125 2026 मॉडल कम कीमत में LED लुक, फुली डिजिटल Bluetooth मीटर, दमदार डिजाइन और भरोसेमंद इंजन के साथ आई है।

अगर आप 125 cc सेगमेंट में Pulsar वाला पूरा स्टेटस और फील चाहते हैं, तो यह बाइक आपके लिए एक मजबूत और वैल्यू फॉर मनी विकल्प बन सकती है।

FAQ: Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125 2026 में सबसे बड़ा अपडेट क्या है?

इस मॉडल में नई LED हेडलाइट, फुली डिजिटल Bluetooth मीटर और ज्यादा मस्कुलर डिजाइन सबसे बड़े अपडेट हैं।

क्या Pulsar 125 2026 में Bluetooth कनेक्टिविटी मिलती है?

हाँ, बेस मॉडल में ही Bluetooth मीटर दिया गया है, जिसमें कॉल, SMS और फ्यूल जानकारी दिखती है।

क्या Bajaj Pulsar 125 2026 में ABS दिया गया है?

फिलहाल इस वर्जन में ABS नहीं मिलता, लेकिन भविष्य में ABS वर्जन लॉन्च हो सकता है।

Bajaj Pulsar 125 2026 की कीमत कितनी है?

पुणे में इसकी कीमत लगभग ₹1,10,000 (Single Seat) और ₹1,12,000 (Split Seat) बताई गई है।

Author

  • Vikash Madheshiya

    मेरा नाम Vikash Madheshiya है, और मैं TheBikeBlog.in का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे बाइक्स से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी साझा करना पसंद है। इस ब्लॉग पर आपको बाइक रिव्यू, बाइक कम्पैरिजन, खरीदने की गाइड और नई बाइक्स से जुड़े अपडेट हिंदी में मिलेंगे।

    View all posts

Leave a comment