2026 Bajaj Pulsar 125 Carbon Edition ने मचा दिया तहलका! LED हेडलाइट और नए ग्राफिक्स ने बदली पूरी गेम

अगर आप 125 सीसी सेगमेंट में एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि स्टाइल, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और प्रीमियम लुक भी दे, तो 2026 की नई Bajaj Pulsar 125 Carbon Edition आपके लिए एक मजबूत ऑप्शन बनकर आई है। कंपनी ने इस नए मॉडल में कई जरूरी अपडेट किए हैं, जिससे यह बाइक पहले के मुकाबले ज्यादा फ्रेश, ज्यादा मॉडर्न और ज्यादा आकर्षक नजर आती है।

अगर आप नई Pulsar 125 लेने की सोच रहे हैं, तो इस ब्लॉग में आपको पूरी जानकारी मिलेगी – इसमें क्या नए बदलाव किए गए हैं, इसका इंजन और परफॉर्मेंस कैसा है, फीचर्स क्या-क्या मिलते हैं और आखिर इसकी कीमत कितनी पड़ती है।

इसे भी जरूर पढ़े : Bajaj Pulsar N 

नई LED हेडलाइट और बदला हुआ फ्रंट लुक

2026 Bajaj Pulsar 125 Carbon Edition में सबसे बड़ा और सबसे नजर आने वाला अपडेट इसकी नई LED हेडलाइट है। पहले इस बाइक में पूरी तरह हैलोजन हेडलाइट और इंडिकेटर मिलते थे, लेकिन अब कंपनी ने इसमें स्प्लिट LED हेडलैंप दे दी है। यह हेडलाइट रिफ्लेक्टर बेस्ड है, जिसमें ऊपर वाला हिस्सा लो बीम के साथ हमेशा ऑन रहता है और हाई बीम ऑन करने पर नीचे वाला हिस्सा एक्टिव हो जाता है।

इसके साथ ही अब आगे और पीछे दोनों तरफ LED इंडिकेटर दिए गए हैं और ऊपर की तरफ LED डीआरएल भी मिलती है। दोनों साइड डार्क क्रोम ट्रीटमेंट दिया गया है, जिससे बाइक का फ्रंट अब पहले से ज्यादा प्रीमियम लगता है। नई हेडलाइट डिजाइन Pulsar P150 की झलक देती है, जबकि पुरानी Pulsar 125 में गोल शेप वाली हैलोजन हेडलाइट मिलती थी।

इसे भी जरूर पढ़े : 2026 Apache RTR 160V

नए ग्राफिक्स और Carbon Edition की पहचान

इस नए 2026 मॉडल में ग्राफिक्स को भी पूरी तरह अपडेट किया गया है। बाइक में रेड और ग्रे कलर के नए ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं। फ्रंट फेंडर पर कार्बन फाइबर टेक्सचर वाला स्टिकर दिया गया है और अलॉय व्हील्स पर भी रेड और ग्रे स्ट्रिप्स मिलती हैं।

इंजन काउल पर रेड, ग्रे और कार्बन फाइबर टच के साथ नई स्टिकर डिजाइन दी गई है। इस बाइक में 15 लीटर का मेटल फ्यूल टैंक मिलता है, जिस पर टैंक पैड भी दिया गया है और यह E20 फ्यूल को सपोर्ट करती है। साइड पैनल प्लेन रखा गया है, जिस पर रेड, ग्रे और 125 की ब्रांडिंग मिलती है। कुल मिलाकर, नए ग्राफिक्स इसे पुरानी Pulsar 125 के मुकाबले ज्यादा फ्रेश और प्रीमियम बनाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी

2026 Bajaj Pulsar 125 Carbon Edition में 124.38 सीसी का एयर कूल्ड, फोर स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, OBD 2B कंप्लायंट इंजन दिया गया है। यह इंजन 8500 आरपीएम पर 11.80 पीएस की पावर और 6500 आरपीएम पर 10.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सिंगल स्पार्क प्लग दिया गया है और डीटीएस-आई टेक्नोलॉजी नहीं मिलती।

बाइक में 5 स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें पहला गियर आगे और बाकी चार गियर पीछे की तरफ लगते हैं। इसमें साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ सेंसर भी मिलता है। तीनों वेरिएंट्स में किक स्टार्ट के साथ सेल्फ स्टार्ट की सुविधा दी गई है।

सस्पेंशन, ब्रेक और राइडिंग सेफ्टी

फ्रंट में इस बाइक को 31 एमएम के टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलते हैं। ब्रेकिंग की बात करें तो आगे 240 एमएम की डिस्क ब्रेक और पीछे 130 एमएम की ड्रम ब्रेक दी गई है। इसमें अभी भी सिंगल चैनल एबीएस नहीं मिलता।

रियर में एंड्यूरेंस के नाइट्रॉक्स गैस कैनिस्टर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर बेहतर कंफर्ट देने में मदद करते हैं। फ्रंट टायर 90/90-17 और रियर टायर 100/90-17 का ट्यूबलेस मिलता है। टॉप मॉडल में मजबूत इंजन गार्ड और स्प्लिट क्रैश गार्ड भी दिया गया है।

डिजिटल मीटर और कनेक्टिविटी फीचर्स

इस Pulsar 125 में फुली डिजिटल मीटर दिया गया है, जिसमें स्पीडोमीटर, आरपीएम मीटर, घड़ी, फ्यूल वार्निंग, न्यूट्रल इंडिकेटर और बाकी जरूरी जानकारी मिलती है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है, जिससे कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट, मिस कॉल अलर्ट और मोबाइल बैटरी लेवल देखा जा सकता है।

हालांकि, इसमें गियर पोजिशन इंडिकेटर और टर्न बाय टर्न नेविगेशन की कमी जरूर महसूस होती है। इसके अलावा साइड में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। मीटर में रियल टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एम्प्टी और इनिशियल फ्यूल इकॉनमी जैसी जानकारी भी मिलती है।

माइलेज, टॉप स्पीड और कंफर्ट

माइलेज की बात करें तो यह बाइक शहर में लगभग 48 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर और हाईवे पर करीब 55 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 106 से 107 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। सीट कुशनिंग सॉफ्ट है और सीट हाइट करीब 785 एमएम है, जिससे कम हाइट वाले राइडर भी इसे आराम से चला सकते हैं।

पीछे की तरफ स्प्लिट ग्रैब हैंडल और LED इंडिकेटर दिए गए हैं। सिंगल सीट वेरिएंट का कर्ब वेट लगभग 144 किलो और स्प्लिट सीट वेरिएंट का कर्ब वेट करीब 146 किलो है।

कीमत और ऑन रोड खर्च

2026 Bajaj Pulsar 125 Carbon Edition LED हेडलाइट और OBD 2B अपडेट के साथ लॉन्च हुई है। कीमत बढ़ने के बाद इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹92,000 बताई गई है और ऑन रोड कीमत करीब ₹1,18,000 के आसपास पड़ती है। पुरानी Pulsar 125 के टॉप मॉडल के मुकाबले यह नई बाइक लगभग ₹2,500 से ₹3,000 तक महंगी हो चुकी है।

अधिक जानकरी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट देखे Bajaj Pulsar 125

निष्कर्ष

2026 Bajaj Pulsar 125 Carbon Edition उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो 125 सीसी सेगमेंट में स्टाइलिश लुक, भरोसेमंद इंजन और अच्छा माइलेज चाहते हैं। नई LED हेडलाइट, अपडेटेड ग्राफिक्स और डिजिटल फीचर्स इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं, हालांकि एबीएस और कुछ एडवांस फीचर्स की कमी अभी भी महसूस होती है। फिर भी, रोजमर्रा की जरूरतों और Pulsar की भरोसेमंद पहचान के साथ यह बाइक एक मजबूत पैकेज बनकर सामने आती है।

FAQs:

2026 Bajaj Pulsar 125 Carbon Edition में सबसे बड़ा नया अपडेट क्या है?

इस मॉडल का सबसे बड़ा अपडेट नई स्प्लिट LED हेडलाइट, LED इंडिकेटर और अपडेटेड Carbon Edition ग्राफिक्स हैं।

क्या 2026 Pulsar 125 में ABS मिलता है?

नहीं, इस बाइक में अभी भी सिंगल चैनल ABS नहीं दिया गया है।

Bajaj Pulsar 125 Carbon Edition की ऑन रोड कीमत कितनी है?

इसकी अनुमानित ऑन रोड कीमत लगभग ₹1.18 लाख के आसपास पड़ती है।

Author

  • Vikash Madheshiya

    मेरा नाम Vikash Madheshiya है, और मैं TheBikeBlog.in का संस्थापक और लेखक हूँ। मुझे बाइक्स से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी साझा करना पसंद है। इस ब्लॉग पर आपको बाइक रिव्यू, बाइक कम्पैरिजन, खरीदने की गाइड और नई बाइक्स से जुड़े अपडेट हिंदी में मिलेंगे।

    View all posts

Leave a comment